रामनगर 06अप्रैल (वार्ता) उत्तराखंड में कॉर्बेट पार्क से लगे रामनगर के जंगलों में लगी आग विकराल रूप ले चुकी है।

आज दोपहर रामनगर के टेढ़ा क्षेत्र के टिलमट मंदिर के पास लगी आग अब विकराल रूप ले चुकी है। टेड़ा क्षेत्र में टिलमट मंदिर के पास लगी आग ने देखते ही देखते आग ने पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया।

रामनगर वनप्रभाग के एसडीओ अंकित बडोला ने बताया, "जैसे ही हमें मंदिर के पास आग लगने की सूचना मिली, तुरंत स्टाफ को मौके पर भेजा गया है , हमारी टीम लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है और जल्द ही स्थिति को नियंत्रण कर लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित