छत्रपति संभाजीनगर , अगस्त 06 -- कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने घोषणा की है कि उनका संगठन लोगों की राय और विचार जानने के लिए सितंबर में देशव्यापी जनसंपर्क अभियान 'क्या बोलती पब्लिक' शुरू करेगा।
छत्रपति संभाजीनगर में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत पूरे देश में जाकर लोगों से मुलाकात की जाएगी और उनकी समस्याओं को सुना जाएगा। सीजेपी की विचारधारा के सवाल पर उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका संगठन भारत के संविधान, डॉ. बी.आर. आंबेडकर और पंडित जवाहरलाल नेहरू के आदर्शों का पालन करेगा तथा सामाजिक न्याय के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेगा।
दिपके ने एक बार फिर दोहराया कि उनका इरादा कोई चुनावी राजनीतिक दल बनाने का नहीं है, बल्कि वे एक राजनीतिक दबाव समूह के रूप में काम करना जारी रखेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित