हैदराबाद , सितंबर 12 -- तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) की नेता के. कविता ने शनिवार को आरोप लगाया कि सत्ताधारी कांग्रेस और विपक्षी बीआरएस ने विधानसभा की कार्यवाही को जनता से जुड़े मुद्दों पर बहस करने की बजाय व्यक्तिगत हमलों का अखाड़ा बना दिया है।
जुबली हिल्स स्थित टीआरएस कार्यालय से जारी एक वीडियो बयान में सुश्री कविता ने कहा कि एक पूर्व सांसद और विधायक के तौर पर यह देखना दुखद है कि विधानसभा में स्पीकर के साथ भी बदसलूकी की गई। उन्होंने कांग्रेस और बीआरएस दोनों पर लोगों की समस्याओं को हल करने के लिए मिलकर काम न करके जनता के पैसे की बर्बादी करने का आरोप लगाया।
उन्होंने भाजपा सदस्यों की भी आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि वे जनता से जुड़े मुद्दे नहीं उठा रहे और बीआरएस और कांग्रेस का समर्थन करने को लेकर बंटे हुए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित