पटना , अक्टूबर 05 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कैलाशपति मिश्र की जयंती को अगले वर्ष से राजकीय समारोह के रूप में मनाने के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निर्णय को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इससे उनके राष्ट्र निर्माण और संगठन में योगदान को उचित सम्मान मिलेगा।

श्री सरावगी ने कैलाशपति मिश्र की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र निर्माण, समाज सेवा और संगठन को मजबूत करने के लिए समर्पित कर दिया। उनका सार्वजनिक जीवन त्याग, अनुशासन, सादगी और वैचारिक प्रतिबद्धता का उदाहरण रहा। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी संगठन के विस्तार और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य किया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कैलाशपति मिश्र ने बिहार ही नहीं, बल्कि पूरे देश में संगठनात्मक कार्यों को नई मजबूती देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यकर्ताओं के साथ उनका आत्मीय संबंध और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा आज भी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित