मुरैना , अक्टूबर 08 -- मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की कैलारस नगरपालिका में 1.41 करोड़ रुपये के कथित भ्रष्टाचार मामले में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने गुरुवार को नगरपालिका कार्यालय में अचानक पहुंचकर दस्तावेज जब्त किए और जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार मुरैना नगर पालिक निगम के पार्षद रमेश उपाध्याय की शिकायत पर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ ने वर्ष 2020-21 में प्रकरण दर्ज किया था। शिकायत में तत्कालीन मुख्य नगर पालिका अधिकारी अतर सिंह रावत सहित संतोष सिहारे, संतोष शर्मा, लेखपाल लक्ष्मण नामदेव, स्टोर प्रभारी शिवकुमार और कर्मचारी देव प्रकाश शर्मा पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए थे।

मामले की जांच के सिलसिले में ईओडब्ल्यू ग्वालियर की पांच सदस्यीय टीम ने निरीक्षक मदन मोहन मालवीय के नेतृत्व में कैलारस नगरपालिका कार्यालय पहुंचकर संबंधित दस्तावेज अपने कब्जे में लिए। टीम ने तत्कालीन मुख्य नगर पालिका अधिकारी, लेखपाल और स्टोर प्रभारी से संबंधित महत्वपूर्ण रिकॉर्ड भी जब्त किए हैं। ईओडब्ल्यू के अनुसार जब्त दस्तावेजों की गहन जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित