भरतपुर , अप्रैल 03 -- राजस्थान में उत्तर भारत में आस्था के प्रतीक करौली में कैलादेवी का चैत्र लक्खी मेला पूर्णिमा की पूजा के साथ शुुक्रवार को विधिवत संपन्न हो गया।
सोलह मार्च से शुरू हुए इस विशाल धार्मिक आयोजन में करीब 45 लाख श्रद्धालुओं ने मां कैलादेवी के दर्शन करके अपनी मनोकामनाएं मांगीं। देश के कोने कोने से पैदल और वाहनों के माध्यम से मां कैलादेवी के दरबार में पहुंचे हजारों श्रद्धालुओ ने पूर्णिमा के दिन भी मातारानी के दर्शन कर अपनी आस्था प्रकट की।
मन्दिर प्रबन्धन से जुड़े सूत्रों ने बताया कि पिछले 25 वर्षों में यह पहला अवसर था, जब मेला बिना किसी बड़ी दुर्घटना या अप्रिय घटना के सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने भी इन व्यवस्थाओं की प्रशंसा की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित