भभुआ , अक्टूबर 01 -- बिहार के कैमूर जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की कार्रवाई में सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने रामगढ़ थाना क्षेत्र से छह तथा करमचट थाना क्षेत्र से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस की ओर से जारी सूचना के अनुसार, रामगढ़ थाना क्षेत्र में गिरफ्तार अभियुक्तों में अजय कुमार, अभिषेक कुमार, कृष्णा कुमार और मुकेश यादव समेत छह लोग शामिल हैं। वहीं, करमचट थाना क्षेत्र से नवीन प्रसाद नामक एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित