भभुआ , अक्टूबर 20 -- िहार के कैमूर जिले के मोहनियां थाना क्षेत्र से पुलिस ने सब्जी लदे पिकअप वाहन से 454.14 लीटर विदेशी शराब बरामद की है।पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि समहुता मोड़ के निकट वाहन जांच के दौरान पुलिस ने सब्जी लदे पिकअप वाहन से 454.14 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस को देखते ही चालक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने शराब और वाहन जब्त कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित