भभुआ , जुलाई 07 -- बिहार के कैमूर जिले में मोहनिया टोल प्लाजा पर ट्रकों से अवैध वसूली किए जाने के मामले में पुलिस ने चार सैप जवानों समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया है।पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि पुलिस अधीक्षक शेखर चौधरी के निर्देश पर की गई अचानक छापेमारी में आरोपियों के पास से 57,760 रुपये नकद और नौ मोबाइल फोन बरामद किए गए।
सूत्रों ने बताया कि टोल प्लाजा पर अवैध वसूली का यह धंधा लंबे समय से चल रहा था। मामले की गहन जांच की जा रही है, जिससे पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।गिरफ्तार सभी आरोपियों के विरुद्ध संबंधित कानूनी धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने अनुसंधान शुरू कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित