हल्द्धानी , अप्रैल 23 -- उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर विपक्ष पर तीखा हमला बोला है।

श्री कैड़ा ने यहां आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि संसद में बिल पास न होने पर कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की भूमिका महिलाओं के प्रति उनकी नकारात्मक सोच को दर्शाती है। श्री कैड़ा ने दावा किया कि भाजपा सरकार हमेशा से महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए काम करती रही है और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाएं गांव-गांव तक महिलाओं को सहायता पहुंचा रही हैं।

उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाया कि वह केवल खुद को हाईलाइट करने के लिए इस तरह के विरोध करता है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों ने देश की आधी आबादी को धोखा दिया है, जिसका जवाब उन्हें आगामी चुनाव में महिलाओं के विरोध के रूप में भुगतना पड़ेगा। साथ ही उन्होंने भरोसा जताया कि मातृशक्ति को मजबूत करने के लिए यह बिल भविष्य में जरूर पारित कराया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित