धार , जनवरी 28 -- मध्यप्रदेश के धार जिले स्थित एक कैफे में आज तड़के भीषण आग लग गई।
दुकान में आग लगने के बाद लपटें बाहर तक नजर आने लगी थी। रात्रि गश्त कर रही पुलिस टीम ने सबसे पहले आग को देखा था, जिसके बाद तुरंत स्थानीय नगर पंचायत सहित कैफे मालिक को सूचना दी। थाना प्रभारी प्रवीण ठाकरे स्वयं घटना स्थल पहुंचे व फायर वाहन का पाइप पकडकर कैफे में आग बुझाने के लिए अंदर चले गए। डेढ घंटे की लंबी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
जानकारी के अनुसार धामनोद नगर के वार्ड क्रमांक-08 में स्थित कैफे 4 यू हाउस में भीषण आग लग गई। घटना मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात करीब 4 बजे हुई। आग लगने से कैफे का पूरा सामान जलकर खाक हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित