नयी दिल्ली , अक्टूबर 07 -- विदेश मंत्रालय ने कहा है कि कैप्टन स्मित मच्छार अभी अबू धाबी के एक अस्पताल में हैं और उनके स्वास्थ्य में निरंतर सुधार हो रहा है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बुधवार को यहां इस बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा ," कैप्टन मच्छार अभी अबू धाबी के एक अस्पताल में हैं। यूएई में हमारा दूतावास उनके , उनके परिवार, स्थानीय अधिकारियों और अस्पताल के संपर्क में है। ऑपरेशन के बाद उनका स्वास्थ्य ठीक है और उनकी हालत में निरंतर सुधार हो रहा है। "उल्लेखनीय है कि कैप्टन मच्छार ने अपनी सूझबूझ और बहादूरी से फ्लाइ दुबई की एक उडान को दुर्घटनाग्रस्त होने से बचाया था। वह इस उडान के पायलट थे और उनके सह पायलट ने उडान के दौरान उन पर हमला कर दिया था। उन्होंने घायल होने के बावजूद कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया जिससे हमलावर को काबू करने और विमान को दुर्घटनाग्रस्त होने से रोकने में मदद मिली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित