भरतपुर , अक्टूबर 24 -- राजस्थान में भरतपुर के सेवर केंद्रीय कारागार में आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक कैदी की उपचार के दौरान मौत हो गई। तबीयत खराब होने पर उसे भरतपुर के आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसने दम तोड़ दिया। चिकित्सा सूत्रों ने मौत का कारण ह्रदयाघात बताया गया है।
केंद्रीय कारागार सूत्रों ने शनिवार को बताया कि मृतक कैदी रघुवीर (57) उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के नौहझील का निवासी था। वह दुष्कर्म और हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित