भरतपुर , मई 15 -- राजस्थान में डीग जिले के कैथवाडा में घर से राजस्थान पब्लिक स्कूल के लिए निकले कक्षा नवी के 13 वर्षीय छात्र को पुलिस ने तीन दिन में दो हजार किलोमीटर दूर उत्तरप्रदेश के फतेहपुर जिले के खागा से दस्तयाब कर लिया है। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि 12 मई को लापता हुए छात्र रिजवान के दिल्ली में होने की जानकारी मिलने के बाद उसका मोबाइल स्विचऑफ हो गया, लेकिन साईबर प्रकोष्ठ से मिली तकनीकी आसूचना के आधार पर जांच अधिकारी सहायक उपनिरीक्षक जसवन्त सिंह ने साईबर प्रकोष्ठ के कांस्टेबल नेतराम के सहयोग से छात्र को शुक्रवार को दस्तयाब कर लिया। पुलिस यह पता लगा रही है कि छात्र अपने घर से इतना दूर कैसे पहुंचा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित