नैनीताल , अक्टूबर 16 -- उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री एवं भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने राजकीय महाविद्यालय पतलोट के नवनिर्मित भवन का शुक्रवार को लोकार्पण किया। इसका निर्माण 04.37 करोड़ की लागत से किया गया है।

श्री कैड़ा ने कहा कि शिक्षा किसी भी क्षेत्र के विकास की मजबूत नींव होती है। ग्रामीण और पर्वतीय क्षेत्रों के विद्यार्थियों को अपने ही क्षेत्र में उच्च शिक्षा की बेहतर सुविधाएं देना उनकी सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र के युवाओं को शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे और उच्च शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।

उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में भूगोल और संस्कृत विषयों का संचालन शुरू कराने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि विद्यार्थी अपनी रुचि के अनुरूप विषय चुन सकें। भविष्य में महाविद्यालय को और सुविधासंपन्न बनाने तथा शैक्षणिक गतिविधियों का विस्तार करने के लिए भी प्रयास जारी रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित