पटना , नवंबर 07 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों से कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने, समय पर जांच कराने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की है।

श्री चौधरी ने कहा कि कैंसर की समय रहते पहचान और उचित उपचार से इस बीमारी के खिलाफ लड़ाई को मजबूत बनाया जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जारी अपने संदेश में कहा कि राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस पर सभी को कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने, समय पर जांच कराने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि समय पर बीमारी की पहचान और समुचित उपचार कैंसर के खिलाफ संघर्ष में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित