चंडीगढ़ , दिसंबर 15 -- पंजाब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अनुसूचित जाति मोर्चा के उपाध्यक्ष परमजीत सिंह कैंथ ने सोमवार को नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर बधाई दी।

श्री कैंथ ने कहा कि श्री नबीन एक युवा और मेहनती नेता हैं, जिन्हें व्यापक संगठनात्मक अनुभव प्राप्त है। वह अपने विनम्र स्वभाव और जमीनी स्तर से जुड़ाव के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने सात वर्षों तक भारतीय जनता युवा मोर्चा की बिहार इकाई के अध्यक्ष और बाद में इसके राष्ट्रीय महासचिव के रूप में कार्य किया।

भाजपा नेता कैंथ ने कहा कि श्री नबीन ने 2006 में पटना (पश्चिम) से अपना पहला विधानसभा चुनाव जीता था और तब से लगातार बांकीपुर से जीतते आ रहे हैं। वर्तमान में उनके पास विधि एवं न्याय, शहरी विकास और आवास मंत्रालय का प्रभार है और उन्होंने 2021 से 2022 तक सड़क निर्माण मंत्री के रूप में कार्य किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित