श्रीगंगानगर , फरवरी 16 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के चूनावढ़ थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग -62 पर सोमवार को एक कैंटर के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने से चालक की मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पूर्वाह्न करीब 11 बजे माहियांवाली बस अड्डे के पास एक कार को बचाने के प्रयास में कैंटर अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। इससे चालक ढलाराम (50) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित