नैनीताल , मई 04 -- उत्तराखंड के नैनीताल जिले के पाइंस में सोमवार को एक तेज रफ्तार थार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थार प्रसिद्ध कैंची धाम से नैनीताल की ओर आ रही थी। इसी दौरान नैनीताल से कुछ दूरी पर चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन करीब 50 से 60 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।
वाहन में जयपुर (राजस्थान) निवासी राहुल, अरविंद सहित तीन लोग सवार थे। प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार बताया गया है। घटना की सूचना मिलते ही राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम उप निरीक्षक भावना बिष्ट के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित