नैनीताल , फरवरी 01 -- उत्तराखंड की सरोवर नगरी नैनीताल में इन दिनों धार्मिक पर्यटनों की संख्या तेज़ी से बढ़ रही है। पर्यटन सीजन के साथ-साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु शहर और आसपास के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

जानकारी के अनुसार कैंची धाम, नैना देवी, जागेश्वर और घोड़ाखाल जैसे आस्था केंद्रों पर बढ़ती भीड़ ने न सिर्फ पर्यटन गतिविधियों को गति दी है, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती दी है।

होटल एसोसिएशन के महासचिव वेद साह ने कहा कि ब्रिटिश काल में नैनीताल मुख्यतः गर्मियों का पर्यटन स्थल था। आज़ादी के बाद होटल उद्योग के विस्तार के साथ पर्यटकों की आमद बढ़ी और समय के साथ वीकेंड व साल-भर पर्यटन का चलन विकसित हुआ। पिछले कुछ वर्षों में कैंची धाम और जागेश्वर धाम में श्रद्धालुओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

उन्हाेंने कहा कि मानसखंड योजना के तहत मंदिरों के विकास कार्य हो रहे हैं और नैनीताल के नैना देवी मंदिर का सौंदर्यीकरण एक सराहनीय पहल है। इससे यहां आने वाला पर्यटक दर्शन के साथ आसपास के भीमताल, रामगढ़ और मुक्तेश्वर तक भी पहुंच रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित