नैनीताल , मार्च 12 -- बॉलीवुड सुप्रसिद्ध गायक विशाल मिश्रा गुरुवार को उत्तराखंड के प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे और बाबा नीम करौली के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड सरकार और पुलिस की सराहना की।

श्री मिश्रा ने बताया कि नैनीताल जिले में स्थित कैंची धाम तक पहुंचने में उन्हें किसी भी प्रकार की यातायात समस्या या असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड पुलिस श्रद्धालुओं, पर्यटकों की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए उत्कृष्ट कार्य कर रही है।

उन्होंने मंदिर परिसर में तैनात पुलिस कर्मियों के व्यवहार की भी प्रशंसा की। उनका कहना था कि इससे देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सुरक्षित और सकारात्मक वातावरण मिलता है।

इस दौरान उन्होंने पर्यटकों और पुलिस कर्मियों के उत्साहवर्धन के लिए अपने लोकप्रिय गीत की कुछ पंक्तियां भी गायीं।

उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए श्रद्धालुओं और पर्यटकों से कैंची धाम आकर बाबा के दर्शन करने और आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की। साथ ही नैनीताल की वादियों, प्राकृतिक सुंदरता और आध्यात्मिक वातावरण की सराहना करते हुए कहा कि यहां की शांत फिजा और लोगों की आत्मीयता हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित