नैनीताल , मई 12 -- उत्तराखंड में नैनीताल जिले के कैंची धाम के पास मंगलवार को गहरी खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनीताल आपदा कंट्रोल रूम से सूचना मिली सूचना मिली कि भवाली-कैंची मार्ग पर निगलाहट के पास एक व्यक्ति खाई में गिर गया है।

सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक मनीष भाकुनी के नेतृत्व में राज्य आपदा प्रबंधन बल (एसडीआरएफ) की एक टीम आवश्यक उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंची और तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू कर खाई से शव को बाहर निकाला।

मृतक की शिनाख्त कृष्ण कुमार (35) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक संतुलन बिगड़ने के कारण लगभग 120 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। शव को आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित