झुंझुनू , अप्रैल 17 -- राजस्थान में झुंझुनू जिले के खेतड़ीनगर स्थित हिन्दुस्तान कापर लिमिटेड केसीसी प्रोजेक्ट के कंसनटेटर संयंत्र में शुक्रवार को एक ठेका कर्मचारी की टीनशेड से गिरकर मौत हो गई।
मृतक की पहचान सुभाष चंद्र मेघवाल (43) के रूप में हुई है। वह पिछले पांच महीने से केसीसी प्रोजेक्ट में रिलेक्स मैकेनिकल एंड कंस्ट्रक्शन कंपनी के लिए ठेकेदार के अधीन टीनशेड लगाने का काम कर रहा था।
सूत्रों ने बताया कि मध्याह्न करीब 12 बजे संयंत्र में काम करते समय सुभाष चंद्र अचानक गिर गया। गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट आई। उसे तुरंत केसीसी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित