रायपुर , सितंबर 25 -- छत्तीसगढ़ सरकार ने खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में तीन सिंचाई योजनाओं के जीर्णोद्धार, नहर लाइनिंग और रिमॉडलिंग कार्यों के लिए कुल 14 करोड़ 78 लाख 61 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। इन कार्यों के पूरा होने पर कुल 408 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी।
जल संसाधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार टेकापार जलाशय के जीर्णोद्धार एवं नहर लाइनिंग कार्य के लिए चार करोड़ 94 लाख 42 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इस कार्य के पूरा होने से 133 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित