कोंडागांव , सितंबर 12 -- छत्तीसगढ़ में कोंडागांव जिले स्थित केशकाल क्षेत्र में शनिवार को स्कूल जा रहे एक शिक्षक तेज बहाव वाले नाले में वाहन समेत बह गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अंग्रेजी शिक्षक धर्मेंद्र दास वैष्णव स्कूल जाने के लिए निकले थे। रास्ते में तेज बहाव वाले नाले को पार करने के दौरान उनका वाहन पानी के बहाव की चपेट में आ गया और वाहन समेत वह बहने लगे।
शिक्षक वैष्णव ने सूझबूझ दिखाते हुए किसी तरह खुद को वाहन से अलग कर सुरक्षित स्थान तक पहुंचकर अपनी जान बचाई। वहीं, बहाव में गया वाहन आगे एक पेड़ में जाकर अटक गया। घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित