चंडीगढ़ , जून 01 -- पंजाब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों तीन जून को चंडीगढ़ स्थित पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में औपचारिक रूप से अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री अनिल सरीन ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं सहित पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय पदाधिकारी, केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक, पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद एवं विधायक, प्रदेश कोर कमेटी सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष तथा प्रदेश भर से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित