नयी दिल्ली , मई 30 -- राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने केरल में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 किलोग्राम से अधिक नशीले पदार्थ जब्त कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

वित्त मंत्रालय की ओर से शनिवार को बताया गया है कि डीआरआई की कोचीन इकाई ने कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में समन्वित अभियान चलाकर मेथाक्वालोन, मेथामफेटामाइन और हशीश ऑयल जैसी प्रतिबंधित नशीली सामग्री बरामद की। ये पदार्थ अवैध वितरण और तस्करी के लिए भेजे जा रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित