कासरगोड , मार्च 21 -- केरल में कासरगोड जिले के मोगराल में शनिवार को कथित तौर पर 32 वर्षीय बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) ने नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली।
बीएलओ के रिश्तेदारों ने आरोप लगाया कि नौ अप्रैल को होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया से जुड़ा काम का दबाव ही आत्महत्या का कारण था, लेकिन जिला अधिकारियों ने दावा किया कि बरामद सुसाइड नोट में लिखा था कि उसने निजी कारणों से यह कदम उठाया।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान पुथुर निवासी मुहम्मद सवाद बी (32) के रूप में हुई है और वह जीएचएसएस चेरकला सेंट्रल में स्कूल शिक्षक के पद पर कार्यरत था। वह जीएचएसएस मोगराल पुथुर माध्यमिक विद्यालय की नयी इमारत में स्थित बूथ नंबर-01 का बीएलओ था। यह घटना सुबह करीब 7:30 बजे घटित हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित वह मोटरसाइकिल से अपने निर्माणाधीन घर की साइट देखने गया था, लेकिन वह लापता है। इसके बाद उसके रिश्तेदारों ने उसकी खोजबीन शुरू की और उसकी मोटरसाइकिल को एक पुल के किनारे पाया। बाद में उन्होंने नदी से उसका शव बरामद किया और उसे कासरगोड ज़िला कलेक्टर अर्जुन पांड्यन ने कहा, "तहसीलदार ने बताया है कि बीएलओ के तौर पर उनकी सेवा बहुत अच्छी थी। पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें कथित तौर पर कहा गया है कि वह निजी कारणों से अपनी जान दे रहे हैं।"ज़िला कलेक्टर इस मामले की विस्तृत जाँच करने और पीड़ित परिवार को सभी लाभ मुहैया कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस को विस्तृत जाँच करने के निर्देश दिए गए हैं और मृतक के परिवार को सभी देय लाभ सुनिश्चित किए जाएँगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित