कोल्लम , जून 23 -- केरल में कोट्टाराक्कारा शहर के नीलेश्वरम में मंगलवार को तेज रफ्तार ट्रक के नियंत्रण खो देने और बस स्टॉप से टकरा जाने से 10वीं कक्षा के एक छात्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गयेपुलिस सूत्रों के मुताबिक घटना में चार स्कूली छात्रों समेत पांच और लोग घायल हो गए और उनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। घायलों में कुशल (15), ऋषभ बोबन (15), नवनीत (13), जिबी मोल (15) और टिपर ट्रक ड्राइवर निजाम शामिल हैं, जो चवारा के रहने वाले हैं। दो पीड़ितों को कोट्टाराक्कारा तालुक अस्पताल, एक को गोकुलम मेडिकल कॉलेज अस्पताल और दो को मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
डॉक्टरों ने कहा कि कुछ घायलों की हालत गंभीर है और एक मरीज अभी वेंटिलेटर पर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित