तिरुवनंतपुरम , मार्च 21 -- केरल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर सहित प्रमुख नेताओं ने शनिवार को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किये।

श्री चंद्रशेखर ने नेमोम निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र जमा किया। इसी के साथ ही चुनावी मैदान में उनका आधिकारिक प्रवेश हो गया। नेमोम को भाजपा के लिए एक अहम सीट माना जाता है, क्योंकि इससे पहले इसी सीट ने पार्टी को केरल में उसकी एकमात्र विधानसभा जीत दिलाई थी।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री वी. मुरलीधरन भाजपा के कई अन्य उम्मीदवारों ने भी नामांकन दाखिल किया। नामांकन प्रक्रिया के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ देखने को मिली, जिससे ये कार्यक्रम पार्टी की संगठनात्मक ताकत के प्रदर्शन में बदल गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित