तिरुवनंतपुरम , मई 04 -- केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाला संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) अब तक प्राप्त परिणामों और रुझानों के अनुसार सत्ता हासिल करने की ओर अग्रसर है।
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार कांग्रेस तीन सीटें जीत चुकी है और 59 सीटों पर आगे है। यूडीएफ में शामिल इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग 22 सीटों और रिवाेल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी तीन सीटों पर आगे है।
दूसरी तरफ, सत्तारूढ़ वाम मोर्चा में शामिल मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने एक सीट जीती है और 26 पर आगे चल रही है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी नौ सीटों पर बढ़त बनाये हुए हैं।
केरल कांग्रेस सात सीटों पर आगे है। भारतीय जनता पार्टी भी दो सीटों पर बढ़त बनाये हुए है। निर्दलीय और अन्य उम्मीदवार 10 सीटों पर आगे चल रहे हैं ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित