कन्नूर , अक्टूबर 15 -- केरल के कन्नूर सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल (केजीएमसीएच) में बुधवार को ओडिशा के एक और मछुआरे की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गयी।
केजीएमसीएच में एक और युवक का अभी भी अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में इलाज चल रहा है।
उल्लेखनीय है कि 10 अक्टूबर को पुथियांगडी स्थित अपने घर में खाना बनाते समय सुबह लगभग 06:30 बजे गैस सिलेंडर में रिसाव के बाद विस्फोट हो गया, जिससे चार प्रवासी मज़दूर झुलस गए थे।
मृतक की पहचान ओडिशा के बिशनपुर निवासी शिवा बेहरा (34) के रूप में हुई है। इसकी आज तड़के मौत हो गई। इससे पहले खोरधा जिले के सुभाष बेहरा (50) की 13 अक्टूबर को और बिशनपुर निवासी निगम बेहरा (38) की मंगलवार को मौत हो गई थी।
ओडिशा के सभी चार मज़दूर जिले के पुथियांगडी में मछली पकड़ने का काम करते थे।
दमकल कर्मियों ने आग बुझाई और घायलों को केजीएमसीएच पहुँचाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित