तिरुवनंतपुरम , मई 04 -- केरल विधानसभा चुनावों की मतगणना के अब तक के रुझानों में कांग्रेस 56 सीटों पर बढ़त बनाये हुए हैं जबकि मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) 30 सीटों पर आगे है।
चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग 23, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी 11 और अन्य पांच सीटों पर बढ़त बनाये हुए हैं। केरल कांग्रेस सात और रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी तीन सीटों पर बढ़त बनाये हुए है।
गौरतलब है कि केरल की सभी 140 सीटों पर नौ अप्रैल को मतदान कराया गया था। मतगणना आज सुबह आठ बजे शुरू हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित