तिरुवनंतपुरम , मई 04 -- केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने आज विधानसभा चुनाव 2026 में वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) की हार के बाद अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया।

मुख्यमंत्री ने परंपरा से हटकर व्यक्तिगत रूप से राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाक़ात नहीं की। इसके बजाय उनका इस्तीफ़ा पत्र एक विशेष दूत के माध्यम से लोक भवन भेजा गया।

विधानसभा चुनावों के नतीजों में कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चो (यूडीएफ) ने 140-सदस्यीय विधानसभा में स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है।

राज्यपाल ने निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए श्री पिनाराई विजयन से नयी सरकार के गठन तक कार्यवाहक भूमिका में बने रहने को कहा है। इस्तीफ़ा मिलने के बाद यह संदेश फ़ोन पर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित