तिरुवनंतपुरम , मई 10 -- केरल के मुख्यमंत्री और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी पोलित ब्यूरो सदस्य पिनाराई विजयन ने टीवीके प्रमुख जोसेफ विजय को तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी है।
श्री विजयन ने रविवार को अपने बधाई संदेश में कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता द्वारा दिया गया जनादेश बड़ी जिम्मेदारी लेकर आता है और उन्हें विश्वास है कि तमिलनाडु की जनता ने जो भरोसा उन पर जताया है, वह सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता और जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्ध सरकार के रूप में दिखाई देगा।
उन्होंने कहा कि केरल और तमिलनाडु के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सामाजिक संबंधों की लंबी परंपरा रही है तथा दोनों पड़ोसी राज्यों ने हमेशा सहयोग और सौहार्द की भावना के साथ काम किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित