तिरुवनंतपुरम , अक्टूबर 19 -- केरलम पुलिस ने 13 से 17 अक्टूबर तक पूरे राज्य में चार दिवसीय विशेष अभियान के दौरान शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 6,199 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं।
यह अभियान गत 13 अक्टूबर को सुबह 0700 बजे शुरू हुआ और 17 अक्टूबर को सुबह 0700 बजे खत्म हुआ।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) (कानून व्यवस्था) पी. विजयन के निर्देशों के बाद क्षेत्रीय पुलिस महनिरीक्षक, रेंज पुलिस उप महानिरीक्षक और जिला पुलिस प्रमुख की देखरेख में चलाई गई।
एर्नाकुलम ग्रामीण में सबसे ज़्यादा 710 मामले दर्ज किए गए, उसके बाद तिरुवनंतपुरम ग्रामीण में 497 और कोट्टायम में 456 मामले दर्ज किए गए। कासरगोड ज़िले में सबसे कम 75 मामले दर्ज किए गए।
श्री विजयन ने शराब पीकर गाड़ी चलाने को सड़क हादसों और मौतों का एक बड़ा कारण बताते हुए कहा कि आने वाले दिनों में गाड़ियों की जांच जारी रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित