नयी दिल्ली , मार्च 27 -- कांग्रेस ने केरल, असम और पुड्डुचेरी विधानसभा चुनावों के लिए शुक्रवार को अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी।

सूची में पार्टी के शीर्ष नेताओं को शामिल किया गया है, जो चुनाव वाले राज्यों में पार्टी के लिये प्रचार की कमान संभालेंगे। सूची में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोक सभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा शामिल हैं। इसके अलावा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सर्वश्री के. सी. वेणुगोपाल, पी. चिदंबरम, सिद्दारमैया और डी. के. शिवकुमार जैसे वरिष्ठ नेताओं को भी स्टार प्रचारकों की जिम्मेदारी दी गयी है।

असम के लिए जारी स्टार प्रचारकों की सूची में सर्वश्री गौरव गोगोई, भूपेश बघेल और अशोक गहलोत जैसे नेताओं को शामिल किया गया है। केरल के लिए जारी स्टार प्रचारकों की सूची में सर्वश्री शशि थरूर, रमेश चेन्निथला और के. जे. जॉर्ज प्रमुख नेता हैं।

कांग्रेस अपने बड़े नेताओं को चुनाव में प्रचार करने के लिए उतारने वाली है, इन नेताओं के कार्यक्रम भी तय किये जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित