नई दिल्ली , जुलाई 20 -- केपीआई ग्रीन एनर्जी ने गुजरात में कोल इंडिया के लिए 200 मेगावाट (एसी) / 269 मेगावाट (डीसी) सौर ऊर्जा क्षमता परियोजना का निर्माण कर उसे सफलतापूर्वक चालू कर दिया है।
कंपनी की ओर से सोमवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि खावड़ा में गुजरात इंडस्ट्रीज पावर कंपनी लि (जीआईपीसीएल) सोलर पार्क में स्थापित यह परियोजना 300 मेगावाट (एसी) / 405 मेगावाट (डीसी) के ग्रिड से जुड़ी, सौर बिजली परियोजना है कि जिसमें फोटोवोल्टिक (पीवी) पाल जमीन के ऊपर बिछाए गये हैं। परियोजना का हिस्सा है, जिसे केपीआई ग्रीन एनर्जी ईपीसी (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन) आधार पर विकसित कर रही है। इस परियोजना को गुजरात ऊर्जा विकास एजेंसी (गेडा) द्वारा प्रमाणित किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित