बर्लिन , जनवरी 22 -- आखिरी 30 मिनट 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बायर्न म्यूनिख ने हैरी केन ने दूसरे हाफ में किए गये दो गोल की बदौलत रॉयल यूनियन सेंट-गिलोइस पर 2-0 से जीत हासिल दर्ज की।

बुधवार को खेले गये मुकाबले में बायर्न ने अच्छी शुरुआत की और दूसरे ही मिनट में बढ़त बनाने के करीब पहुंच गया जब लुइस डियाज़ एरिया में घुसे और केन को पास दिया, लेकिन यूनियन के गोलकीपर केजेल शेर्पेन ने शानदार बचाव किया। दोनों टीमें कई प्रयासों के बावजूद पहले हाफ में गोल करने में विफल रहीं।

ब्रेक के बाद बायर्न के लिए केन ने 52वें मिनट में हेडर से गोल किया और तीन मिनट बाद उसने पेनल्टी को गोल में बदलकर बढ़त को दोगुना कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित