उज्जैन , जनवरी 30 -- केन्द्रीय रेल एवं जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना आज मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित भगवान महाकालेश्वर मंदिर में तड़के होने वाली भस्म आरती में शामिल हुए।
इसके साथ ही उन्होंने भगवान श्री महाकालेश्वर की विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना कर दर्शन किए।
दर्शन के बाद श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा केन्द्रीय मंत्री श्री सोमन्ना का स्वागत एवं सत्कार किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित