जयपुर , फरवरी 01 -- राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश केन्द्रीय बजट वर्ष 2026-27 को हर जन के सपनों को पंख लगाने वाला बताया है।
श्रीमती राजे ने केन्द्रीय बजट पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि यह बजट भारत की अर्थव्यवस्था और रोजगार को गति देने वाला और हर जन के सपनों को पंख लगाने वाला है।
उन्होंने कहा कि बजट की भावना है-सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास और सबका प्रयास है। उन्होंने बजट की सराहना करते हुए इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और श्रीमती सीतारमण को बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित