नई दिल्ली , फरवरी 1 -- कांग्रेस महासचिव और राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने केन्द्रीय बजट में हरियाणा के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बजट में हरियाणा की पूरी तरह अनदेखी की गई है और राज्य के साथ बार-बार हकमारी की जा रही है।

श्री सुरजेवाला ने रविवार को अपनी प्रतिक्रिया में हरियाणा के मुख्यमंत्री पर हमला बोलते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, "जब 'नायब' हो सरकार तो हरियाणा के साथ हकमारी होगी बार-बार"। केंद्र पर राज्य के साथ भेदभाव का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा बजट भाषण में हरियाणा का नाम भी नहीं लिया गया जो राज्य के साथ भेदभाव को दर्शाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित