उज्जैन , मई 30 -- मध्यप्रदेश के उज्जैन की केंद्रीय भैरवगढ़ जेल में निरूद्ध विचाराधीन कैदी की इंदौर में उपचार के दौरान मौत हो गई।
केन्द्रीय जेल के अधीक्षक ने बताया कि ईश्वर पुत्र तेजाराम की शुक्रवार सुबह इंदौर के महाराजा यशवंतराव अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई है। ईश्वर को भारतीय दंड संहिता की धारा-323, 294, 506 तहत 24 मई को उज्जैन जेएमएफसी न्यायालय के न्यायाधीश पंकज गोंडू भालेराव के आदेशानुसार जेल में दाखिल किया गया था। यह बंदी मिर्गी के दौरे से पीडि़त था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित