रुद्रप्रयाग, मार्च 28 -- उत्तराखंड(रुद्रप्रयाग) जनपद में आगामी 22 अप्रैल से प्रारंभ होने जा रही विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम यात्रा को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के निर्देशों के क्रम में केदारनाथ पैदल मार्ग पर जमी भारी बर्फ को हटाने का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है, ताकि श्रद्धालुओं के लिए यात्रा मार्ग को सुरक्षित और सुगम बनाया जा सके।

वहीं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के अधिशासी अभियंता राजविंद सिंह ने आज जानकारी देते हुए बताया कि केदारनाथ मार्ग पर कई स्थानों पर अत्यधिक बर्फ जमी हुई है। विशेष रूप से भैरव और कुबेर ग्लेशियर क्षेत्र में 15 से 18 फीट तक बर्फ पाई गई है, जिसे हटाने का कार्य चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी निरंतर जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित