देहरादून , सितम्बर 25 -- उत्तराखंड स्थित भगवान शिव के ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम के दर्शन करने आये दो श्रद्धालुओं का शुक्रवार को स्वास्थ्य खराब होने पर स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। जहाँ उनकी गम्भीर हालत देखते हुये हेली एंबुलेंस से एम्स ऋषिकेश भेजा गया है।

रुद्रप्रयाग जनपद के आपदा प्रबंधन केन्द्र प्रभारी नन्दन रजवार ने बताया कि आज केदारनाथ धाम स्थित स्वामी विवेकानंद धर्मार्थ चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती 02 यात्रियों की स्वास्थ्य स्थिति खराब होने के दृष्टिगत, जिलाधिकारी के निर्देशानुसार तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं चिकित्सा दल से आवश्यक समन्वय स्थापित करते हुए, दोनों यात्रियों को उच्च स्तरीय चिकित्सा उपचार एवं आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने को हेली एम्बुलेंस के माध्यम से एम्स ऋषिकेश उच्च स्तरीय उपचार के लिए भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित