हैदराबाद , मई 22 -- तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामाराव (केटीआर) ने राज्य में फसल खरीद संकट को लेकर मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी की सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए सरकार से एक 'श्वेत पत्र' जारी करने करने की मांग की है।
श्री केटीआर ने तेलंगाना भवन में शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन में सरकार पर किसानों की परेशानी को नजरंदाज करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को यह साबित करने की चुनौती दी कि 80 प्रतिशत फसल खरीद पूरी हो चुकी है। उन्होंने जमीनी जानकारी का हवाला देते हुए कहा कि कई इलाकों में 30 प्रतिशत खरीद भी पूरी नहीं हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित