नयी दिल्ली , सितंबर 23 -- आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पिछले कुछ वर्षों में हुए चुनावों को रद्द कर दोबारा मतदान कराने की मांग करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी कर उनके खिलाफ मुकदमा चलाने की भी मांग की।

श्री केजरीवाल ने बुधवार को यह मांग एक अंग्रेजी दैनिक में प्रकाशित रिपोर्ट का हवाला देते हुए संवाददाता सम्मेलन में की। उन्होंने दावा किया कि रिपोर्ट से यह सामने आया है कि चुनाव आयोग को ज्ञानेश कुमार कथित तौर पर अकेले चला रहे थे, जबकि आयोग में तीन चुनाव आयुक्त होते हैं और सभी को समान अधिकार प्राप्त हैं। उन्होंने कहा कि आयोग के फैसले सर्वसम्मति या बहुमत के आधार पर होने चाहिए। श्री केजरीवाल के अनुसार, रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में कम से कम 14 बार कुछ फैसलों और आदेशों पर आपत्ति दर्ज की।

आप संयोजक ने दावा किया कि दोनों चुनाव आयुक्तों ने मतदाताओं को जोड़ने और नाम हटाने जैसे महत्वपूर्ण फैसलों की जानकारी नहीं दिए जाने पर लिखित शिकायतें भी की थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग की बैठकों में कई-कई महीनों तक चर्चा नहीं हुई और इसके बावजूद लगातार आदेश जारी किए गए। श्री केजरीवाल ने कहा कि हाल में हुए चुनावों को रद्द कर दोबारा मतदान कराया जाना चाहिए और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित