नयी दिल्ली , मार्च 09 -- दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने आबकारी नीति को लेकर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की याचिका सुनवाई के लिए स्वीकार किये जाने के दिल्ली उच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत किया है।
सीबीआई ने इस संंबंध में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सहित सभी 23 आरोपियों को बरी किये जाने के निचली अदालत के फैसले के खिलाफ उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है।
श्री सचदेवा ने सोमवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि झूठ और भ्रम का जीवन बहुत छोटा होता है और न्यायिक प्रक्रिया थोड़ी लम्बी जरूर हो जाती है, लेकिन अन्ततः सत्य की ही जीत होती है। दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार ने शराब घोटाला किया था, यह अब शीघ्र बहस के बाद दिल्ली उच्च न्यायालय में साबित होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित