न्यू चंड़ीगढ़ , जून 06 -- भारतीय सलामी बल्लेबाजा केएल राहुल ने शनिवार को अफगानिस्तान के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का 12वां शतक जड़ा।

केएल राहुल ने आज यहां अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच के पहले दिन तीसरे सत्र में अपना 12वां शतक पूरा किया। उन्होंने अपना शतक बनाने के लिए 165 गेंदों का सामना किया और अपनी पारी में 13 चौके लगाये। यह घरेलू मैदान में केएल राहुल का तीसरा शतक है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित