न्यू चंड़ीगढ़ , जून 06 -- के एल राहुल (नाबाद 81) और साई सुदर्शन (81) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर भारत ने शनिवार को अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के पहले दिन चायकाल तक दो विकेट पर 209 रन बना लिये है।
आज यहां भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल की सलामी जाड़ी ने पहले विकेट के लिए 41 रन जोड़े। 12वें ओवर में मोहम्मद सलीम ने यशस्वी जायसवाल को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। यशस्वी ने 32 गेंदों में पांच चौके लगाते हुए 24 रन बनाये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित